भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  समाचार और नवीनीकरण
 
  बोर्ड निदेशक
  प्रमुख कार्यकारिणी
  निर्देशक
 
समाचार और नवीनीकरण वापस..

समय पर अदायगी के लिए एसजेवीएन ने 21.67 करोड़ रुपए का रिबेट दिया
17 Jun 2010

विद्युत कंपनियों द्वारा 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी प्लांट की ओर अपने कमर्शियल दायित्वों को समय पर पूरा करने के लिए की गई उनकी कोशिशों को इज्जत बख्शते हुए एसजेवीएन ने देश में पहली बार उन्हें 21.67 करोड़ रुपए का रिबेट दिया है।  वर्ष 2009-10 के दौरान का 8.21 करोड़ रुपए राशि यानि 1.95 के सर्वाधिक रिबेट का सर्वोच्च सम्मान हिमाचल प्रदेश सरकार को मिला।  तीन बड़े लाभग्राहियों में हिमाचल प्रदेश सरकार के अलावा पीएसपीसीएल 3.99 करोड़ रुपए (1.79) तथा यूपीपीसीएल 2.48 करोड़ रुपए है।  सम्मान प्रमाण-पत्र एसजेवीएन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री हेमंत कुमार शर्मा, निदेशक (विद्युत), श्री आर.पी.ंिसह तथा श्री आर.एन.मिश्रा, निदेशक (सिविल) के करकमलों से प्रदान किए गए।  पावर स्टेशन के 10 बड़े लाभग्राहियों को यह सम्मान कण्डाघाट में इस हफ्ते उत्तरी क्षेत्र विद्युत समिति (एनआरपीसी) की 16वीं कमर्शियल उप-समिति बैठक में प्रदान किए गए।

 

एनटीपीसी, एनएचपीसी, टीएचडीसी, पावर ग्रिड तथा बीएसईएस के अतिरिक्त उत्तरी ग्रिड के सभी घटक सदस्यों यानि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश ने इस बैठक में हिस्सा लिया।  बैठक में विभिन्न कमर्शियल मुद्दे खासकर नए यूआई (Unscheduled interchanges) प्रावधानों के तहत यूआई (Unscheduled interchanges) प्रभारों की अदायगी समय पर किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए एलसी (लेटर ऑफ क्रेडिट) खोलने की जरूरत इत्यादि चर्चा करके हल किए गए।

एसजेवीएन ने अपने नाथपा झाकड़ी जल विद्युत स्टेशन के लाभग्राहियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान करने की योजना शुरू की है।  एसजेवीएन ने अपने पावर स्टेशन से संबंिधत कमर्शियल दायित्वों के प्रति तत्परता एवं समन्वय के लिए उत्तरी क्षेत्र विद्युत समिति (एनआरपीसी) तथा उत्तर क्षेत्रीय लोड डिस्पैच सेन्टर (एनआरएलडीसी) को भी सम्मान प्रदान किए।  उत्तरी क्षेत्र विद्युत समिति के सदस्य सचिव श्री .के.अग्रवाल ने घटक सदस्यों को सम्मान प्रदान करने की योजना का सूत्रपात करने के लिए एसजेवीएन को साधुवाद दिया।




 

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड