|
एसजेवीएनएल को आईएसओ प्रमाण पत्र
12 Feb 2008
सतलुज जलविद्युत निगम लिमिटेड की 412 मेगावट की रामपुर जलविद्युत परियोजना को आईएसओ (9001 : 2000) सत्यापित किया गया है । टीयूवी एसयूडी, दक्षिणी एशिया नई दिल्ली ने परियोजना में आईएसओ के मानकों के अनुसार सुंग और जलविद्युत गृह निर्माण करने पर आईएसओ प्रमाण पत्र दिया है ।
निर्माण गतिविधीयों के लिए सत्यापक संस्था ने अपने ऑडिट में परियोजना के निर्माण के संबंध में अपनाए गए गुणवत्ता प्रबंधन के तौर तरीकों को अपेक्षित स्तर का पाया है । निगम का कारपोरेट कार्यालय डीएनवी द्वारा पहले से आईएसओ 9001 : 2000 सत्यापित है, जबकि नाथपा झाकड़ी पावर स्टेशन भारतीय मानक ब्यूरा के आईएसओ 14001 संबंधी मानको पर खरा उतरा है ।
|