भाषा चुन लें:   हिन्दी  |  अंग्रेजी
 
खोज
मुख पृष्ठ  -  अन्य कड़ियाँ  -  गुणवत्ता प्रंबधन
 
  गुणवत्ता प्रंबधन
  प्रशिक्षण केन्द्र
  सफलता की कहानी
  निर्देशक के लिए
  अध्यक्ष के लिए
  कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व
  चित्रशाला
  सतलुज वाणी
 
गुणवत्ता प्रंबधन वापस..

एसजेवीएन की गुणवत्ता नीति  |  आईएसओ 9001-2000 प्रमाणीकरण

एसजेवीएन की गुणवत्ता नीति
एसजेवीएन गुणवत्ता के प्रति लगातार प्रयसरत रहने तथा आधुनिकतम तकनीकें अपनाकर ग्राहकों को पूर्णत: संतुष्ट रखने, इंजीनियरिंग में सर्वोत्तम लाने तथा विश्वस्त एवं पर्यावरण-मित्र विद्युत उत्पादन के लिए संकल्पबद्ध है।

एसजेवीएन द्वारा अंगीकृत गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली

  • निविदा विनिर्दिष्टताओं में सम्मिलित करने के लिए प्रत्येक गुणवत्ता को परिभाषित जिम्मेवार व्यक्तयों द्वारा मूल्यांकन, पुनरीक्षित और अभिस्वीकृत किया जाता है और बाद में बोलियों का आकलन इन आवश्यकताओं के आधार पर किया जाता है।

  • तकनीकी आवश्यकताओं, विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मानकों और उत्पादकों की आंतरिक विनिर्दिष्टताओं के परिप्रेक्ष्य में उत्पादन तथा फील्ड गुणवत्त योजनाएं विभिन्न निरीक्षणपरक चरण सम्मिलित करके अभिस्वीकृत की जाती हैं।

  • उत्पादन/संस्थान के दौरान जो कार्य समनुरूप नहीं पाए जाते हैं, वे जांच के बाद इंजीनियरिंग तथा अन्य संबंधित विभागों के परामर्श से निबटाए जाते हैं।

  • सभी मुख्य उप वेन्डरों का मूल्यांकन उनके पिछले अनुभव, उत्पादन क्षमता, अंगीकृत गुणवत्ता प्रणाली तथा निष्पादन के आधार पर किया जाता है।

  • उत्पादनकर्ता के स्थल पर जाकर निरीक्षण किए जाते हैं और प्रमाण-पत्रों की गुणवत्ता योजना और संविदापरक आवश्यकताओं के अनुसार समीक्षा करके ही डिस्पैच क्लीयरेंस जारी किए जाते हैं।


आईएसओ 9001-2000 प्रमाणीकरण
एसजेवीएन को विद्युत क्षेत्र में एक विश्व-स्तरीय कंपनी के रूप में प्रतिष्ठापित करने के उद्देश्य से आईएसओ 9001-2000 प्रमाणित प्राप्त किया गया है और कार्य-संस्कृति में चौतरफ कार्यकुशलता और व्यवसायिकरण को बढ़ाने के लिए समग्र संगठनात्मक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, संगठन में सामूहिक एवं रचनात्मक कार्य संस्कृति विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्य निष्पादन

  • आईएसओ 9001:2000 प्रमाणीकरण हेतु परामर्श सेवाओं के लिए संविदा तैयार करके प्रदान करना।

  • "आईएसओ 9001:2000 प्रबंधन प्रणाली" विषय पर 25 कार्यपालकों के लिए दो बैचों मे दो दिन के जागरूकता कार्रयक्रम का संचालन।

  • प्रबंधन प्रतिनिधियों और अन्य मुख्य व्यक्तियों का चयन।

  • कंपनी की गुणवत्ता नीति बनाना।

  • संगठनात्मक संरचना का विकास।

  • कारोबारी प्रक्रिया योजना तथा प्रक्रिया विचार-विमर्श ढांचे का विकास।

  • प्रलेख लिखने की क्रियाविधि तैयार करना।

  • "प्रलेखीकरण एवं इसका नियंत्रण" विषय पर 25 प्रतिशत कार्यपालकों के लिए दो दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन।

  • मुख्य एवं सहायक प्रविधियों के लिए प्रविधि प्रक्रिया का विकास।

  • क्रियाविधियों, अनुदेशों और प्रपत्रों का विकास।

  • गुणवत्ता लक्ष्यों का निर्धारण और उन्हें प्रक्रिया निगरानी कार्यकलापों सहित प्रक्रियाओं में सम्मिलित करना।

  • उच्च प्रबंधन की गुणवत्ता मैनुअल हेतु मंजूरी।

  • आईएसओ 9001 : 2000 के लिए क्रियान्वयन प्रशिक्षण।

  • गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली प्रलेखों का परिचालन।

  • आंतरिक लेखा-परीक्षकों का प्रशिक्षण।

  • आंतरिक लेखा-परीक्षकों द्वारा आंतरिक लेखा परीक्षा।

  • परामर्शकों द्वारा शैडो लेखा-परीक्षा।

  • मैसर्ज डीएनवी द्वारा प्रमाणीकरण लेखा-परीक्षा के बाद आईएसओ 9001 : 2000 प्रमाण-पत्र की घोषणा।

   

सर्वाधिकार सुरक्षित एसजेवीएन लिमिटेड